मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के पचास छात्र एवं छात्राओं को अंतिम रूप से सर्टिफिकेट और पुरस्कार देते हुए विदाई की गई। विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने किया। विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हारून रशीद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को एक तरफ विद्यालय छोड़ने का गम था,तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं में खुशी भी था कि नये उच्च विद्यालय में दाखिला लेंगे। प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने वर्ग के आठ छात्र-छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र देकर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौल वर्ग आठ के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ अनुशासन पालन करते थे। विद्यालय में समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते रहे और विद्यालय के नियम का पालन करते हुए समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते थे। विद्यालय के वर्ग आठ के सभी छात्र-छात्राओं पढ़ने के प्रति समर्पण की भाव रखते थे। जिसके कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहा है। प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के कार्य कौशल की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज वर्ग 8 के छात्र छात्राओं इस विद्यालय से उत्तीर्ण होकर अब उच्च विद्यालय में चले जा रहे हैं। इसलिए हम सभी विद्यालय परिवार को वर्ग 8 के सभी होनहार छात्र-छात्राओं के प्रति जो स्नेह बना हुआ है।यह हमेशा बना रहेगा। इन छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने खासकर वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करत हुये कहा कि ये छात्र छात्राएं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव रखते आ रहे थे। पठन-पाठन करने के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने के लिए भी काफी योगदान रहा है।विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक बैजनाथ तिवारी,अबू सदान,धीरज कुमार,मोहम्मद सद्दाम,शिक्षा सेवक गोपाल राय ने उपस्थित थे।
