April 4, 2026

सोलोमन द्वीप में लोगों ने लगाई संसद में आग, लगा लाॅकडाउन ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

प्रशांत महासागर स्थित सोलोमन द्वीप पर प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को संसद भवन और एक पुलिस थाने में आग लगा दी। यह प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री को हटाने को लेकर मांग कर रहे थे। भारी हिंसा और लूटपाट को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और रबर की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक हालात को नियंत्रित करने के लिए राजधानी होनियारा में 36 घंटे के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। देश में भारी तनाव है प्रधानमंत्री मनशे सोगावारे ने बुधवार देर शाम राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राजधानी में लाॅकडाउन की घोषणा की। बताया जा रहा है कि इस दीप समूह के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मालाटा के लोगों ने राजधानी पहुंचकर कई घरेलू मुद्दों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसमें बुनियादी ढांचे में सुधार के कई वादों को पूरा करना भी शामिल है । मालाटा के लोगों ने विकास की दौड़ में पीछे रह जाने पर भी नाराजगी जताई ।

Previous post असली मगरमच्छ को समझ लिया प्लास्टिक का भारी पर गई सेल्फी लेना
Next post गौतम गंभीर को पाकिस्तान से भेजा गया था धमकी भरा ई-मेल गूगल ने किया खुलासा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial