April 6, 2026

एस०एस०बी० कोंच के द्वारा किया गया मेजर पब्लिसिटी कैंपन व साम्प्रदायिक सद्भाव का आयोजन

Read Time:1 Minute, 57 Second

Reporting by आशीष कुमार

29बी बहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्य वाहक कमांडेंट श्री लोकेश कुमार के दिशानिर्देश पर एस०एस०बी०कोंच के कंपनी कमान्डर इंस्पेक्टर राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में मध्य विद्यालय सिंदुआरी के मैदान में मेजर पब्लिसिटी कैंपन व साम्प्रदायिक सद्भाव का आयोजन किया गया।आयोजन के तहत स्कूली बच्चों में 100 मीटर की रेस, निवन्ध प्रतियोगिता, पेंटिग ,बाद-विबाद एवं सांस्क़ृतिक कार्यक्रम एवम पौधा रोपण करवाया गया। आयोजन का मुख्य अतिथि श्रीमती सरिफा देवी जिला परिषद कोंच(उत्तरी क्षेत्र) के द्वारा फीता काटकर किया गया।आयोजन में सिंदुआरी, गहरपुर मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय सिंदुआरी केकरीब150 बच्चों ने भाग लिया। अन्य अतिथि में शिवकुमार चौहान(मुखिया- गहरपुर),रामनरेश राम(सरपंच- गहरपुर),पंकज कुमार-बार्ड सदस्य, विमलेश कुमार(प्रधान ध्यापक, म०बि०सिंदुआरी),कमलेश कुमार(शिक्षक),रविरंजन कुमार(शिक्षक-म०बि०गहरपुर) के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवम अतिथियों के हाथों से बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही स्कूल के लिए डस्टबिन, मास्क, सेनेटाइजर ,ब्लेचिंग पावडर, पुस्कक इत्यादि दिया गया।

Previous post कार्यकर्ताओं ने मनाया आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस
Next post संविधान दिवस पर संविधान प्रस्तावना का किया पठन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial