June 14, 2026

संविधान दिवस पर संविधान प्रस्तावना का किया पठन

Read Time:1 Minute, 11 Second

Reporting by आशीष कुमार

72 वें संविधान दिवस के शुभ अवसर पर आज सिविल कोर्ट परिसर, गया में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। मौके पर जिला जज द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण, साथ ही तृतीय और चतुर्थ संवर्ग के कोर्ट कर्मियों को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि हम अपने संविधान का आदर करें। संविधान में बताए गए रास्ते पर चलें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बताया कि यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गया के तत्वाधान में आयोजित हुआ।

Previous post एस०एस०बी० कोंच के द्वारा किया गया मेजर पब्लिसिटी कैंपन व साम्प्रदायिक सद्भाव का आयोजन
Next post आय से अधिक संपत्ति मामले में सीडीपीओ के घर छापा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial