April 6, 2026

विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में  शनिवार को अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षिका ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, शिक्षक मनोज जायसवाल द्वारा विद्यालय  में होने वाले नवाचारों, बच्चो के लिये उपलब्ध सुविधाओं व अन्य शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयीं। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध खेल सामग्रियों के संबंध मे अभिभावकों को जानकारी दी गयी। वही विद्यालय मे उपलब्ध प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण अधिगम सामग्री किट का प्रदर्शन किया गया।  बच्चों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धि के बारे मे भी चर्चा की गयी। संगोष्ठी के क्रम मे अभिभावकों को विद्यालय भ्रमण कराते हुए विद्यालय में संचालित पुस्तकालय  व कंप्यूटर कक्ष  का भी अवलोकन कराया गया। विद्यालय विकास एवं बच्चों के बेहतर शिक्षा के संबंध मे चर्चा इस मौके पर की गयी। साथ ही बच्चों मे घर पर पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर शिक्षिका ज्योति कुमारी, सबा तरन्नुम, रूपा कुमारी शिक्षक रहमतुल्लाह ,शिक्षा सेवक विष्णुदेव रॉय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रहे।

Previous post 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Next post भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial