विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में शनिवार को अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षिका ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, शिक्षक मनोज जायसवाल द्वारा विद्यालय में होने वाले नवाचारों, बच्चो के लिये उपलब्ध सुविधाओं व अन्य शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयीं। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध खेल सामग्रियों के संबंध मे अभिभावकों को जानकारी दी गयी। वही विद्यालय मे उपलब्ध प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण अधिगम सामग्री किट का प्रदर्शन किया गया। बच्चों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धि के बारे मे भी चर्चा की गयी। संगोष्ठी के क्रम मे अभिभावकों को विद्यालय भ्रमण कराते हुए विद्यालय में संचालित पुस्तकालय व कंप्यूटर कक्ष का भी अवलोकन कराया गया। विद्यालय विकास एवं बच्चों के बेहतर शिक्षा के संबंध मे चर्चा इस मौके पर की गयी। साथ ही बच्चों मे घर पर पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर शिक्षिका ज्योति कुमारी, सबा तरन्नुम, रूपा कुमारी शिक्षक रहमतुल्लाह ,शिक्षा सेवक विष्णुदेव रॉय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
