April 6, 2026

कचरा प्रबंधन हेतु बनाएं गया भवन का विधिवत हुआ उद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा पंचायत के शंकरपुर गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर ठोस एवं तरल अवशिष्ट  प्रसंस्करण इकाई भवन का उद्घाटन पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा, मुखिया पार्वती हेंब्रम, पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल साह, उप मुखिया प्रतिनिधि मिस्टर खान, पंचायत सचिव उपेंद्र मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस मौके पर पंचायत के सभी वार्डों में कचरा उठाव को लेकर पेडल रिक्शा व स्वच्छता कर्मियों को  हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया गया। बीपीआरओ ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत डंडखोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायत में डबल्यू पी यू का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात ग्राम पंचायत के सभी वार्ड एवं गांव के कचरा उठाओ को लेकर स्वच्छता कर्मियों के द्वारा घर-घर से कचरा उठाओ कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर मोहम्ममद मिट्ठू आलम, अरविंंद सिंह, कादिर खान ,सुबोध गुप्ता, सोनेलाल सोरेन, राजन सोरेन, कालिंदी देवी ललन मंडल आदि मौजूद थे।

Previous post मनरेगा पीओ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में दिया आवेदन ।
Next post बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial