कचरा प्रबंधन हेतु बनाएं गया भवन का विधिवत हुआ उद्घाटन ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा पंचायत के शंकरपुर गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का उद्घाटन पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा, मुखिया पार्वती हेंब्रम, पैक्स अध्यक्ष हीरा लाल साह, उप मुखिया प्रतिनिधि मिस्टर खान, पंचायत सचिव उपेंद्र मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस मौके पर पंचायत के सभी वार्डों में कचरा उठाव को लेकर पेडल रिक्शा व स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीपीआरओ ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत डंडखोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायत में डबल्यू पी यू का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात ग्राम पंचायत के सभी वार्ड एवं गांव के कचरा उठाओ को लेकर स्वच्छता कर्मियों के द्वारा घर-घर से कचरा उठाओ कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर मोहम्ममद मिट्ठू आलम, अरविंंद सिंह, कादिर खान ,सुबोध गुप्ता, सोनेलाल सोरेन, राजन सोरेन, कालिंदी देवी ललन मंडल आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
