April 6, 2026

स्ट्रीट लाइट सौंदर्जीकरण का शुभारंभ मुख्य पार्षद ने किया ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

नगर पंचायत बारसोई के मौलानापुर ब्रिज में स्ट्रीट लाइट सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को मुख्य पार्षद विमला देवी ने विधिवत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोलनापुर स्थित महानंदा नदी के ऊपर बने ब्रिज रात्रि के समय काफी सुनसान एवं अंधेरा जगह हो जाता था जिससे पूर्व में कई अप्रिय घटनाएं भी हुई थी इसके मद्देनजर सुरक्षा एवं सौंदर्जीकरण को लेकर स्ट्रीट लाइट लगाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि यह कार्य पूरे बारसोई नगर पंचायत के मुख्य सड़कों एवं ब्रिज पर किया जाएगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है। आगे बताया कि इसके अलावे बारसोई नगर पंचायत की सभी सीमा पर तोरण द्वार लगाने का भी योजना है। वहीं नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से नगर पंचायत बारसोई की जनता में हर्ष है, नगर वासियों ने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षद को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया है। मौके पर मुख्य रूप से उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि ममता देवी, वार्ड पार्षद मोमीर आलम, नजार, अजय महतो, अरमान, अतीक अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद मंडल, कृष्ण शंकर भगत, तिलक साह, दुलाल चंद्र साह, इकबाल, सलमान, अंकित कुमार सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post रालोजद ने मनाया शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस ।
Next post 2017 के बाढ़ में ध्वस्त पुल का मामला पहुंचा मु्ख्यमंत्री जनता दरबार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial