2017 के बाढ़ में ध्वस्त पुल का मामला पहुंचा मु्ख्यमंत्री जनता दरबार ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
कटिहार जिले अन्तर्गत रामपारा, बैगना होते हुए बठैली कुर्बानी भिट्टा पड़रिया-सोती जर्जर सड़क व पुल निर्माण का मामला सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में गूंजा, डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत पररिया निवासी चितरंजन भारती उर्फ लड्डू ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री के समक्ष उक्त सड़क की स्थिति व पुल निर्माण के संदर्भ में अपनी बात रखा तथा आवेदन भी समर्पित किया। सीएम ने तुरंत ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन करके मामले को देखने के लिए कहा। सीएम से मिलने के बाद लड्डू ने दूरभाष पर बताया कि सचिव ने उन्हें भरोसा दिया है कि 10-15 दिन में कागजी औपचारिता पूरी कर ली जायेगी तथा बरसात के बाद संबंधित सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि शहर के रामपाड़ा- बैगना होते हुए वाया मधेपुरा बठैली कदवा बारसोई व जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली सड़क पर बना खानाधार पुल वर्ष 2017 के बाद से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, साथ ही यह सड़क भी जर्जर हो चुका है। इस सड़क में खानाधार पुल, कसमाधार पुल, कालीघाट पुल व सड़क का निर्माण हो जाने से कटिहार व बारसोई की दूरी लगभग 10 किलोमीटर कम हो जायेगी ।दूसरी तरफ कई गांव यथा बलुआ टोला, सरमती, आदिवासी टोला, गोरफर, झुमका मुसहरी टोला,मिलक टोला, पड़रिया कला, पट्टिया खुर्द सहित कई डंडखोरा प्रखंड के 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। कटिहार- बठेली कुर्बानी भिट्टा से सोती कामरु होते हुए बारसोई तक जाने वाली सड़क बन जाने से चार प्रखंड के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही दो अनुमंडलों बारसोई व कटिहार की दूरी 10 किलोमीटर कम हो जायेगी. खाना धार पुल के बाद के कारण टूट जाने से पिछले छह वर्ष से आवागमन में परेशानी होती है।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
