April 6, 2026

बिघोर हाट के बेरोजगारों को बसाने के लिए मुखिया संघ कमिटी मिले जिलाधिकारी से ।

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड के बिघोर हाट पंचायत स्थित बहुचर्चित बिघोर हाट को पिछले दिनों प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया गया था । इस दौरान लगभग 15 एकड़ जमीन को ख़ाली कराया गया था। इस हाट में लगे दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं का व्यापार स्थल उठ जाने के बाद इनका रोजगार छीन गया है। जिसको लेकर बारसोई प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज़्ज़म हुसैन के नेतृत्व में कई मुखिया सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिलकर इन दुकानदारों के जीविकोपार्जन का हित ध्यान में रखते हुए न्याय करने की गुहार लगाई है । इस दौरान मो० मुज़फ्फर , तनवीर शम्सी, अब्दुल वदूद, शाहनवाज़, जिला परिषद गुलज़ार , राजू दत्ता, अफसर आलम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post संगठन की मजबूती को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया कार्यकारिणी बैठक।
Next post मुखिया पुत्र की हत्या बना रहस्य, परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial