संगठन की मजबूती को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया कार्यकारिणी बैठक।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के महिनाथपुर पंचायत के प्रांगण में क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिजय सिंह कुशवाहा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के जिला अध्यक्ष शमिम इकबाल पूर्व प्रमुख मनोज ऋषि मौजूद रहे। जिसमें की जदयू के कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी संगठन को लेकर आपस में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। जिसमें बताया गया की माननीय मुख्यमंत्री के जदयू की हमारी पार्टी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यो को डोर टू डोर बता कर जागरूक करने का कार्य कर अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट कर मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी के नेतृत्व में लक्ष्य के अनुरूप सीटें हासिल करनी है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोढ़ा में जदयू पार्टी संगठन धरातल पर मजबूत होगी। सभी जदयू कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के द्वारा किए गए कार्य आज जो जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है मानो ऐसा लगता है योजनाओं का लाभ समाज में रह रहे निचले पायदान के व्यक्तियों तक आसानी से मिल पा रहा है। वहीं इस जदयू की कार्यकारिणी बैठक में पूर्व सरपंच जशोक कुमार सिंह उर्फ वकील सिंह,कुमार वेद प्रकाश, सिंह श्रवण कुमार सिंह, अमित कुमार यादव, मुन्ना यादव, मोहम्मद नईम दुलाल, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहम्मद रफीक आलम, जदयू पंचायत अध्यक्ष व कई गणमान्य नेतागण मौजूद थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
