April 5, 2026

विक्षक समय पर विद्यालय आती है और परीक्षा कार्य को ईमानदारी पूर्वक निभा रही है : ब्रह्मानंद

Read Time:3 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

प्राथमिक विद्यालय पुराना सोनौली के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा को सफल बना रहे है।सभी छात्र-छात्राओं समय सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हुये। सभी छात्र-छात्राओं स्कूल ड्रेस में परीक्षा देने आये। दोपहर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। परीक्षा देने आये सभी छात्र- छात्राएं काफी खुशहाल देखा गया। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 3 से 5 तक के 157 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद ने बताया कि 12 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगी। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद ने बताया कि 12 मार्च को प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली 1:00 से 3:00 तक परीक्षा प्रारंभ हो गया है। 12 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली पर्यावरण अध्ययन तथा सामाजिक विज्ञान,द्वितीय पाली वर्ग एक एवं दो के लिए हिंदी या उर्दू मौखिक परीक्षा,14 मार्च को कक्षा तीन से आठ के लिए प्रथम पाली हिंदी या उर्दू द्वितीय पाली और हिंदी भाषी के लिए हिंदी,16 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली गणित, 17 मार्च को वर्ग 3 से 5 के लिए प्रथम पाली अंग्रेजी,19 मार्च को वर्ग एक एवं दो के लिए मौखिक परीक्षा गणित,द्वितीय पाली अंग्रेजी परीक्षा के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इस परीक्षा रूटीन के अनुसार वर्ग वार परीक्षा संचालित किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद ने बताया कि वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 के संपादन ईमानदारी पूर्वक एवं कदाचार मुक्त लिया गया। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पुराना सोनौली के छात्र-छात्राओं की परीक्षा संचालित करने के लिए वीक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय पुराना सोनौली के शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगांव के शिक्षिका सुनीति कुमारी, कुमारी रंजू सिंह, कुमारी विभा के द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है। सभी विक्षक समय पर विद्यालय आती है और परीक्षा कार्य को बहुत ही ईमानदारी पूर्वक निभाती है।

Previous post मनिहारी में संध्या गश्ती के दौरान पांच शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Next post कटिहार जिला: कक्षा नौवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा प्रारंभ 18 मार्च से 24 मार्च तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा:राम नारायण यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial