April 4, 2026

महापौर ने एक करोड़ 30 लाख रुपए लागत की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास ।

Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम के द्वारा कटिहार शहर में लगातार हो रहा है। विकास का कार्य जब से महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कमान संभालना है। तब से लगातार कटिहार का चौतरफा विकास का कार्य नगर निगम द्वारा की जा रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शौचालय, नाला, भवन एवं अन्य क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा तीव्र गति से काम चल रहा है। आज उसी क्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा लगभग 1 करोड़ 30 लाख की राशि से विभिन्न वार्डों में सड़क नाला शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल के साथ कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने संयुक्त रुप से किया।जिसमें वार्ड नंबर 30 अंतर्गत गर्ल्स स्कूल रोड स्थित शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन,वार्ड नं॰ 32 बनिया टोला में शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन,वार्ड नं॰ 24 में पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 24 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 36 में विजय सिंह के घर से दिलीप सामेतों के घर तक पेपर ब्लॉक एवं नाला ऊंची करण निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 42 शरीफगंज कांति नगर में पीसीसी सड़क से दक्षिण रशीद अंसारी एवं बदरुल कमर के घर तक पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 41 में बैजनाथ भगत के जमीन से नरेश चौधरी के घर होते हुए सीताराम यादव के घर तक पीसीसी सड़क एवं पेपर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 40 में पेरिडॉट स्कूल के होते हुए नूर मस्जिद होते हुए मोहम्मद महफूज के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास,वार्ड नं॰ 40 में विलास अहमद के घर से रेलवे लाइन दुर्गा महाल्दार रेलवे लाइन तक टेबल ब्लॉक एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Previous post बारसोई गोलीकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ।
Next post 9 अगस्त को धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial