April 4, 2026

मनिहारी में शान से लहराया गया तिरंगा ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के शहरी व ग्रामणों क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी की धूम रही। अनुमंडल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।प्रखंड कार्यालय में भी प्रखंड प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीडीपीओ ने ध्वजारोहण की। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव, तो थाना परिसर में थानाध्यक्ष राम विलास सिंह ने ध्वजारोहण किया। अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ० ब्रजेश नंदन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी तो नर्सिंग प्रशिक्षण स्कूल में प्रिंसिपल डॉ० प्रज्ञा रानी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार,पुअनि विपिन कुमार ,रंजय सिंह, गौतम कुमार, सद्दाम हुसैन, विमलेश कुमार व अन्य शामिल थे।आजादी की समारोह में स्कूली बच्चे भी पीछे नहीं थे। सरकारी विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने जंगे आजादी से जूड़ी मनमोहक झांकियां निकालीं।

Previous post सर्वसम्मति से हुई विद्यालय में रसोईया का चयन ।
Next post डीआरएम ने रेल अधिकारियों को दिलाया शपथ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial