April 4, 2026

इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम

Read Time:3 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस वर्ष नई ऊंचाइयों को छुआ है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम किरेंद्र नरह ने मंडल की प्रगति,उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि कटिहार रेल मंडल ने सेफ्टी,पंक्चुअलिटी और सिक्योरिटी के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिए जाने के बावजूद मंडल ने 81.69 प्रतिशत की समयपालन दर हासिल की,जो पिछले वर्ष से अधिक है।वही राजस्व के क्षेत्र में भी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई,जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है।यह उपलब्धि रेलवे की सख्त निगरानी और प्रभावी वो कुशल कार्यशैली को दर्शाती है। वही सुरक्षा के क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।आरपीएफ द्वारा 155 शराब तस्करी,42 नार्कोटिक्स और 56 मानव तस्करी के मामलों का उद्भेदन किया गया। जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में रेलवे की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। जबकिविकास कार्यों पर भी मंडल ने विशेष ध्यान दिया है। वित्तीय वर्ष में प्राप्त 780 करोड़ रुपये के फंड का 100 प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। डीआरएम किरेंद्र नरह ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि कटिहार रेल मंडल न केवल वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि भविष्य में भी यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
Next post मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial