April 9, 2026

लखनऊ:- ट्रक से चोरी हुआ मिराज फाइटर प्लेन का टायर हुआ बरामद ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

लखनऊ के बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन से जोधपुर के लिए जा रहे हैं मिराज फाइटर प्लेन का चोरी हुआ टायर मिल गया है। 26 नवंबर को बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर प्लेन के 5 टायर जोधपुर भेजे गए थे। ट्रक ड्राइवर टायर लेकर एयर फोर्स स्टेशन से निकला था। शहीद पथ जाम लगने पर ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार कम कर दी थी। इस दौरान ही फाइटर प्लेन का 1 टायर चोरी हो गया था। ड्राइवर ने टायर गायब होने पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आशियाना धीरज शुक्ला के मुताबिक, शनिवार को गोमतीनगर विरामखंड निवासी दीपराज एवं हिमांशु बंसल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास ट्रक से चोरी हुआ टायर मिला। वायुसेना के अधिकारियों को दीपराज ने बताया था कि वह भी ट्रक ड्राइवर है । 27 नवंबर को हुआ शहीद पथ पर जा रहा था जहां उसे टायर सड़क किनारे पड़ा मिला । पहली नजर में ही टायर देखने में अलग था, ऐसे में वह टायर लेकर घर चला गया । परंतु मिराज फाइटर प्लेन का टायर चोरी होने की बात पता चलते ही वह डर गया। और खुद से उसे लेकर एयरफोर्स स्टेशन सौंपने आया है।

Previous post बिहार के गया में एक विदेशी महिला कोरोना वायरस संक्रमित, हड़कंप ।
Next post लखनऊ:- अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार से पूछा सवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial