April 6, 2026

66 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 4 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

शराब तस्करों को लेकर बरारी पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है, शराब तस्करों के खिलाफ बरारी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है इसी करी में आज कटिहार जिले के बरारी पुलिस को शराब तस्करों के द्वारा शराब ले जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलिस ने आज सुबह छापेमारी की जहां शराब तस्करों के द्वारा एक अल्टो कार में विदेशी ब्रांडेड शराब लोड करके जा रहा था पुलिस को देखते ही शराब तस्कर गाड़ी में लोड शराब को लेकर भागने लगे जिसके बाद बरारी पुलिस ने उचला शीशटोला से तस्करों का पीछा करके ठुट्टी बलुआ के पास तस्करों को पकड़ा, बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक ने बताया कि दोनों ही तस्कर बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनका नाम अजय कुमार पिता राजेंद्र शाह जो बड़ी भैंसदियरा का रहने वाला है वही दूसरा तस्कर विजय कुमार महतो पिता अशोक महतो जो उचला चौक का रहने वाला है, दोनों तस्करों के पास से एक-एक मोबाइल और एक अल्टो कार बरामद हुई है, कार में लगभग 50 लीटर विदेशी ब्रांडेड शराब RS और IB लोड था, कार और शराब को जप्त कर दोनों ही तस्कर को जेल भेज दिया गया,वही इस छापेमारी में बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक के साथ मौसम कुमारी ,मिस्टू कुमारी, आर्य कुमारी,विजय कुमार, एएसआई नवल कुमार सिंह, एसआई कुंदन कुमार शामिल रहे ।

Previous post 2017 के बाढ़ में ध्वस्त पुल का मामला पहुंचा मु्ख्यमंत्री जनता दरबार ।
Next post पत्रकार संघ कोढ़ा ने अररिया के दिवंगत पत्रकार को दिया श्रद्धांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial