April 4, 2026

उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का कुख्यात अपराधी बिहार में गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 8 Second

उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े कुख्यात अपराधी इंदल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस को चकमा देकर बिहार फरार हो गया था । इस पर पलामू जिले के हुसैनाबाद, छतरपुर, नवीननगर थाने में करीब 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली कि इंदल बिहार के औरंगाबाद जिले में टंडवा थाना क्षेत्र में रह रहा है सूचना के बाद झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया और अपनी पुलिस टीम भेजी। दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपराधी को बिहार के मुंगीया गांव से उसे गिरफ्तार किया गया । इंदल पासवान झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन जेजेएमपी जुड़ा रहा है। वह पलामू के शुकनाडेरा का रहने वाला है ।

Previous post रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव की किडनी में परेशानी डॉक्टरों की टीम के देखरेख में
Next post अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial