अनियंत्रित टोटो पलटकर पेड़ से टकराया, तीन घायलओवरटेक के दौरान हादसा, टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर नवागंज चौक के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित टोटो पलटकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में टोटो सवार तीन लोग घायल हो गया। जबकि अन्य तीन लोगों को आंशिक चोटें आई हैं।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टोटो से निकालकर कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।मिली जानकारी के अनुसार टोटो पर छह लोग सवार थे और उस पर आलू भी लोड था। वाहन कुरसेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में टोटो चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।हादसे में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
