शहरी क्षेत्र के आजीविका मिशन के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप के महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ।

बारसोई नपं स्थित रघुनाथपुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विमला देवी , ममता देवी, दिपक चन्द्र दास एवं कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान प्रशिक्षक अजीत पांडेय ने बताया कि बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 40 स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को बेहतर समूह प्रबंधन, पंजी संधारण एवं बैंक लिंकेज सहित अन्य विषयों में प्रशिक्षण देने का उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहां की प्रशिक्षणार्थी महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बारसोई जैसे पिछड़े क्षेत्र में सरकार के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है इसका लाभ उठाइए और आगे बढ़ीए । इओ ने कहा नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह आपके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए बारसोई के महिलाओं के आर्थिक उन्नति के लिए शहरी आजीविका मिशन में उन्नति के लिए सभी आजीविका मिशन के योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। आगे उन्होंने कहा इस शिविर में प्रशिक्षक लेकर महिलाएं अपनी व्यवसाय कर सकते हैं जिसके लिए यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, प्रमोद कुमार साह, मामून रशीद, फिरोज आलम , मेहंदी हुसैन , वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, नुतन कुमारी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
