April 5, 2026

जर्जर बिजली के तार बदलने को लेकर ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत राशचौक के समीप जर्जर विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से 11 हजार का विद्युत तार खराब हो गया जिसको लेकर स्थानीय युवा नेता सौरव यादव के नेतृत्व में ग्राम वासी जिनमें मोती लाल दास मंगला प्रसाद साह तरुण राय आदि ने खड़े होकर प्रदर्शन किया तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों को इस पर संज्ञान लेते हुए अविलंब मरम्मत कराने का मांग करते हुए कहा कि इसको लेकर एक मांग पत्र विभाग को सौंपा जाएगा। इस दौरान सौरभ यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में इस तरह के जर्जर तार से कोई बड़ी दुर्घटना होने की अंदेशा को दावत देना है इससे स्थानीय लोग काफी भयभीत हैं और इसे बदलने हेतु मांग कर रहे हैं ।

Previous post बांस के झारी में 40 वर्षीय महिला की शव बरामद पुलिस छानबीन में जुटी।
Next post आरपीएफ के सक्रियता से आसामाजिक तत्वों में दहशत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial