April 4, 2026

जब रैंप वॉक पर उतरी गाजियाबाद की ADM ऋतु सुहास देखते रहे लोग

Read Time:1 Minute, 34 Second

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद जिले की अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास का रैंप वॉक करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है । उन्होंने खादी और ऑर्गेनिक फैब्रिक से बने परिधानों को बढ़ावा देने के लिए नोएडा की फिल्म सिटी में आयोजित दिल्ली रनवे वीक सीजन पांच में हिस्सा लिया था । फैशन डिजाइनर रिंकल लूथरा ने इस परिधानों को तैयार कराया है जिसके लॉन्चिंग के लिए हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया है । इस दौरान अपर जिला पदाधिकारी ने बताया कि खादी के परिधान भारत की पहचान है कि लोग खादी और ऑर्गेनिक फैब्रिक से बने परिधान पाने के लिए उन को जागरूक करने की आवश्यकता है । ऋतु सुहास पीसीएस अधिकारी हैं और गाजियाबाद की एडीएम है जो नोएडा जिलाधिकारी सुहास एलवाई की पत्नी है उन्होंने 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था वह कई बार फैशन शो में हिस्सा ले चुकी है ऋतु ने साल 2003 में पीसीएस एग्जाम पास किया था

Previous post शिवसेना के 15 बागी विधायक को केंद्र सरकार ने दी वाई प्लस श्रेणी की सूरक्षा
Next post गोपालगंज के सरकारी स्कूल में पूरी रात हुआ बालाओं का डांस जमकर उड़ाए गए नोट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial