हवाओं ने बढ़ाई ठंड, चार दिन रहेगी बदली
लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और छाए बादलों के बीच चली हवाओं ने ठिठुरन ला दी। हालांकि तापमान में बीते 24 घंटे के अंदर एक डिग्री की ही गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शाम को 16 डिग्री के करीब पहुंच गए पारे से गलन महसूस कराई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने पर तापमान और लुढ़केगा।मौसम विभाग के मुताबिक अब कड़ाके की ठण्ड वाले दिन आ गए हैं। गुरुवार सुबह बादलों के साथ हवा चल रही थी। दिन में चटख धूप ने थोड़ा ठिठुरन घटाई। इससे दिन का अधिकतम पारा 23.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पहले ही बादल छाए रहने के आसार जताए थे। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट होगी। सुबह धुंध छायी रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री रहा, तो 11 से 15 दिसम्बर के बीच 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
संवाददाता अनुज तिवारी की रिपोर्ट
More Stories
एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा संथाली गांव में बुधवार को एक गरीब मजदूर एवं नेक सज्जन व्यक्ति...
ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके...
जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस...
जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
प्रवीण कुमार (कटिहार) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक...
