April 4, 2026

बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते स्मैक के बिक्री पर रोक लगाने को लेकर महिला नेत्री ने सौंपा ज्ञापन ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों नशे का कारोबारी बहुत तेजी से फल-फूल रहा है जिसका परिणाम युवा वर्ग एवं स्कूली छात्र छात्राओं पर पढ़ते देख मुख्य पार्षद भावी प्रत्याशी सीमा यादव ने स्मैक की अवैध बिक्री करने वालों का नाम नामजद करते हुए एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम, सिओ अमर कुमार राय सहित जिला के अन्य वरिय पदाधिकारियों को देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में शाम ढलते ही स्मैक कारोबारियों का बोलबाला है और आए दिन छोटी मोटी लूट चोरी छिनताई कि मामला इन स्मैक पीने वाले लोगों द्वारा किए जाने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। जिसको लेकर माले नेत्री सीमा यादव ने प्रशासन से अविलंब इस पर रोक लगाने की मांग की है अन्यथा भविष्य में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है ।

Previous post सूधानी में 37 लीटर देसी शराब किया गया नष्ट ।
Next post ठनका से हुई मृतक के परिजनों से मिले सांसद, दीए चार लाख का चेक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial