April 6, 2026

मनिहारी गंगा तट पर योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 1 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी गंगा तट पर नेहरुयुवा केन्द्र कटिहार के तत्वावधान मे योग शिविर का आयोजन किया गया।योग के माध्यम से तन मन स्वस्थ रखने के गुढ़ सिखाये गये। इस योग शिविर मे मुख्य अतिथि के रुप मे भाग लेने आये अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि योग के माध्यम से तन मन को स्वस्थ रखने सहित चित्त की वृत्तियों को नियंत्रण मे रखा जा सकता है।युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या मे शामिल करने की अपील की।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आनेवाली युवा पीढ़ी राष्ट्र की धरोहर है।युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है।युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र शक्तिशाली होगा।बुधवार को गंगातट पर नेहरुयुवा केन्द्र के माध्यम से कराये गये योग शिविर में प्रचार प्रसार के अभाव मे योग शिविर मे प्रतिभागियों की संख्या संतोषजनक नही रही।स्थानीय लोगों में इसके प्रति उदासीनता रही।प्रायः बाहर से आये लोगों के सहारे कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रयास की गयी ।इस मौके पर जनकराज मीना, ब्रजमोहन यादव, अजीत ,आतीस,मो सनोवर, गोगाबिल कम्युनिटी के अध्यक्ष अजीत प्रज्ञ, सुरेंद्र यादव, विनायक पांडेय,मंसूरी, रवि यादव, सुमित कुमार, विक्रम सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

Previous post अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड में योग शिविर का हुआ आयोजन।
Next post न्याय आपके द्वार के तहत लोगों को किया गया जागरूक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial