April 6, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का हुआ आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रीडा मैदान में समेत विभिन्न जगहों पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित योग शिविर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल की अगुवाई में किया गया। भाजपा कार्यकर्ता सहित आस पास के सैकड़ों ग्रामीण योग शिविर में शामिल होकर योगाभ्यास किए। जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिषकांत कुँवर आदि ने बताया कि निरोग रहने के लिए योगा जरूरी है। सैकड़ों लोग योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर निरोग रहने के गुढ़ मंत्र हासिल कीए। बताया आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रतिदिन 1 घंटे योग करें, ताकि आप शारीरिक व मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ महसूस कर सकें। योग से शारीरिक लाभ के साथ साथ मानसिक शांति भी मिलती है। बताया योग से ही स्वस्थ भारत की कल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर उत्तम कुमार भगत, विकास ठाकुर, राजू साह, महेश कुमार, जयप्रकाश मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post स्वच्छता अभियान के तहत कचरा के रखाव को लेकर बाल्टी का हुआ वितरण ।
Next post भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में गिनाई सरकार की उपलब्धियां बांटे पत्रक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial