April 14, 2026

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home1/publicne/public_html/wp-content/themes/extendednews/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252

बिहार में बांका में शराब तस्करों ने चौकिदार से लिया बदला, हत्या ।

Read Time:1 Minute, 8 Second

बिहार के बांका के टाउन थाना के चौकीदार मैनेजर मांझी उम्र 50 की हत्या गुरुवार की देर रात कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने चौकीदार के शव को गांव के ही नहर के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चौकीदार का शव बरामद किया। इस संबंध में एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह खुलासा होगा कि हत्या कैसे हुई। इधर ग्रामीणों का कहना है कि मैनेजर मांझी ने हाल के दिनों में कई शराब माफियाओं को पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवाया था। और लगातार शराब माफियाओं से उनको धमकी मिलती थी। हो ना हो इन माफियाओं द्वारा ही इनकी हत्या करवाई गई है ।

Previous post सीवान में ज्वेलरी शोरूम से बदमाशों ने लुटे 40 लाख के जेवर ।
Next post बाराबंकी से डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो देवासी एक्स जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का एडीएम राकेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial