सीवान में ज्वेलरी शोरूम से बदमाशों ने लुटे 40 लाख के जेवर ।
बिहार के सीवान में शुक्रवार को बेलगाम बदमाशों ने एक लुट की घटना को अंजाम दिया है । थाना से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित रघुनाथपुर बाजार में स्थित ज्वैलरी शॉप में धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लगभग 40 लाख रुपए मुल्य के जेवरात लुट लिए। और काउंटर में मौजूद कैश भी उड़ा ले गए घटना लगभग 3:00 बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही चौक चौराहों पर चेकिंग हेतु नाकेबंदी तेज कर दी गई । जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान पर तीन बाइकों से 6 अपराधी पहुंचे और दुकान पर आते ही पिस्टल तान दी और ताबड़तोड़ सोने चांदी के बने गानों को बटोरने शुरू कर दिया। मुश्किल से 10 से 15 मिनट में ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपराधियों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाया शुरू किया, तबतक सभी अपराधी अपनी बाईक से बंगरा गांव की और निकल भागे। वहीं दिनदहाड़े हुई लुट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
