April 29, 2026

मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न

Read Time:2 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम और कठिन आवागमन के बावजूद नाव से पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। टीम के इस प्रयास से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।मेडिकल टीम का नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरलाल ने किया। उनके साथ डॉ. चंदन कुमार राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। टीम ने गोबराही दियारा स्थित सत्र स्थल पर टीकाकरण सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।शिविर में बच्चों, किशोरों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया गया। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं,कुपोषित बच्चों तथा बीमार लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया।इस दौरान परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें योग्य दंपतियों को उपलब्ध साधनों एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। गैर संचारी रोगों के तहत उच्च रक्तचाप और मधुमेह की स्क्रीनिंग भी की गई, ताकि संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर इलाज शुरू कराया जा सके।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दियारा क्षेत्र में इस तरह की सेवाएं बेहद जरूरी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी टीम का पहुंचना सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे सुदूर क्षेत्रों में नियमित शिविर लगाने का आश्वासन दिया है,

Previous post जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
Next post शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial