बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई)
रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी पहुंचकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों और कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने इलाज, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।इसके बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने गंगा घाट पहुंचकर वहां चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को कटाव की समस्या से राहत मिल सके।मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके तहत वे लगातार बरारी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की निगरानी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर सिमरनजीत सिंह,जहांगीर आलम सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
