April 4, 2026

कटिहार में गोली मारकर सीएसपी संचालक से 10 लाख की लूट, तिन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Read Time:1 Minute, 20 Second

कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर सीएसपी संचालक से 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मनिहारी बैंक से रुपया निकासी कर अमदाबाद सीएसपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल में जा रहा था इसी दौरान यह घटना को अंजाम देकर रूपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सीएसपी संचालक अखिलेश ने घटना के बारे में बताया कि अमदाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी-अहमदाबाद सड़क के कट्टा पुल के पास तीन मोटरसाइकिल में सवार छह अपराधियों ने सीएसपी संचालक उसपर पर तीन गोली चलाई । जिसमें गोली एक हाथ में एक पेट में लगा जबकि एक गोली शरीर के किसी हिस्से में नहीं लगा ।फिलहाल गंभीर हालत में सीएसपी संचालक अखिलेश को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Previous post बारसोई में भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की निकाली गई रथ यात्रा
Next post कटिहार के आजमनगर में बालू व्यवसाई की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या, पलसा शिवमंदिर से पूजा कर घर आने के क्रम में अपराधियों ने मारी गोली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial