बारसोई में भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की निकाली गई रथ यात्रा
बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के जयकारे के साथ खींच रहे थे रथ ।

बारसोई प्रखंड के बेलवा नील सरस्वती मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई जो बेलवा से आबादपुर मुख्य सड़क से जयकारे लगाते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में इसका समापन किया गया । पहली बार हो रही इस रथ यात्रा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हेतु कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल भी मौजूद थे । उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर रथ शोभायात्रा को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया ।

मंदिर कमेटी का अध्यक्ष मोनू यादव ने बताया कि आबादपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ के लगातार नौ दिनों तक विधिवत सुबह, संध्या आरती प्रसाद वितरण सहित यज्ञ के उपरांत पुनः बेलवा सरस्वती मंदिर में भगवान जगन्नाथ को वापस ले जाकर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस्कॉन मंदिर के अनुयायियों के सहयोग से बारसोई में यह पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई है और उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में भी भगवान जगन्नाथ की धूमधाम से पूजा अर्चना करते हुए रथयात्रा निकाली जाएगी । इस दौरान उपस्थित कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धालुओं के श्रद्धा उमंग एवं एकाग्रता देख भाव विभोर हुए तथा प्रत्येक वर्ष इस रथ यात्रा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की । इस अवसर पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश गाड़ोदिया, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज साह, सांसद प्रतिनिधि(नी) अमल गोस्वामी, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव रौशन अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि मो वदूद, एमएलसी प्रतिनिधि पिंटू यादव, शिवसेना नेता मनोज दास, पूर्व मुखिया अक्षय सिंह, सनी यादव, संजय साह, रंजित यादव, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, आबादपुर थानाध्यक्ष इजहार आलम, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
