April 2, 2026

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रौशन कुमार (पिता– दिलीप यादव) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन कुमार गंगा नदी के छारण में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला।आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के पीएसआई अमित कुमार, अंचल निरीक्षक सदानंद मंडल, कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और आगे की कार्रवाई में जुट गये। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी मोटरसाइकिल से ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रौशन कुमार बेहद मिलनसार और होनहार बच्चा था। उसकी असमय मौत से गांव में गहरा मातम छा गया है।इस अवसर पर करण मानस मौजूद थे।

Previous post शराबबंदी की उड़ा रहे धज्जियां: नशे में धुत अर्धनग्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गिरफ्तार।
Next post सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial