June 14, 2026

उ.मध्य विद्यालय बैदा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

Read Time:3 Minute, 58 Second

-विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहा है : हिदायतुल्लाह

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंदा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव, मुखिया प्रतिनिधि शिव शंकर भगत रहे। प्रगति पत्रक वितरण समारोह अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह ने विद्यालय के 280 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। वर्ग एक में 25, वर्ग 2 में 27,वर्ग 3 में 37, वर्ग 4 में 39,वर्ग 5 में 37, वर्ग 6 में 36, वर्ग 7 में 32,वर्ग 8 में 48 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह ने प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र देकर कोपी,कलम देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ अनुशासन पालन करते हैं। विद्यालय में समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं और विद्यालय के नियम का पालन करते हुए समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं पढ़ने के प्रति समर्पण की भाव रखते हैं। जिसके कारण इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम अन्य विद्यालय के अपेक्षा अति सराहनीय रहता है।और आगे भी रहेगा। प्रधानाध्यापक हिदायतुल्लाह ने खासकर वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के कार्यों की भारी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये छात्र छात्राएं विद्यालय के प्रति समर्पण भाव रखते आ रहे थे। पठन-पाठन करने के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाने के लिए भी काफी योगदान दिया है। प्रगति पत्रक वितरण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक चंदन प्रसाद यादव, विरेन्द्र कुमार पौद्धार, मनोज कुमार रजक, कंचन सिंहा, मुन्नी कुमारी, शिक्षा सेवक बसंत कुमार राय, श्रवण कुमार राय, कलावती देवी ने काफी सहयोग रहा।

Previous post कटिहार रेल मंडल ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान -1090 मामलों में कार्रवाई एवं 8 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना
Next post बारसोई नपं वार्ड नं 14 में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध, एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाया न्याय का गुहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial