April 6, 2026

60 वर्षीय व्यक्ति का सांप के काटने से हुआ मौत ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिषहरिया वार्ड संख्या 4 में एक साठ वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डस लिया जिसमें सर्व दंश की शिकार व्यक्ति का मौत हो गया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बिषहरिया गांव के उपेंद्र प्रसाद सिंह उम्र 60 वर्ष भाई बहन के अटूट संबंध वाला त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर अपने घर में साफ सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान पाइप में छुपा सांप तेजी से बाहर निकाला और उपेंद्र प्रसाद सिंह को काट कर भाग गया। सर्प दंश के शिकार उपेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिये। परिजनों के द्वारा आनन फानन में उसे इलाज हेतु चिकित्सक के यहां ले जाया गया और चिकित्सा के द्वारा द्वारा सर्प दंश के पिड़ित का इलाज किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की खबर गांव में जंगल में लगी आग के तरह फैल गई। और मृतक के शव को को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

Previous post बहनों ने भाइयों की कलाई पर बंधी राखी
Next post विद्यालय में बच्चों की उपस्थित रही कम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial