June 14, 2026

+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Read Time:3 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शबनम कुमारी ने किया। संचालन शिक्षक अमरेंद्र मंडल ने किया। मैट्रिक परीक्षा में अव्वल नंबर से विद्यालय टॉपर छात्र द्रोपती कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधालय के प्रधानाध्यापिका सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय टॉपर छात्र द्रोपती कुमारी को मिठाई खिलाकर कर बधाई दिया। इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सुमी कुमारी तथा नीतीश कुमार को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका शबनम कुमारी ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ से 72 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।जिसमें 62 छात्र-छात्राओं उत्तीर्ण हुये है।जिसमें प्रथम श्रेणी से 38, द्वितीय श्रेणी से 10, तृतीय श्रेणी से 14 छात्र-छात्राएं सफल हुये है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 43 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें प्रथम 20, द्वितीय स्थान पर 07, तृतीय स्थान पर 10 रहे। प्रधानाध्यापिका शबनम कुमारी ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं निष्ठा पूर्वक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के साथ अनुशासन सीखाते आ रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय का परिणाम बहुत अच्छा रहा।प्रधानाध्यापिका शबनम कुमारी ने कहा कि वर्ग 9 में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य के लिए अलग अलग काउंटर लगाया गया है।शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा नामांकन कार्य तीव्रता के साथ किया जा रहा है। अब तक वर्गों में 12 छात्र-छात्राओं का नाम दर्ज किया गया है।नामांकन जारी है।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक अमरेंद्र मंडल,सत्य प्रकाश,जयचंद दास, कुंदन कुमार मालाकार, प्रमोद कुमार दास, सागर प्रसाद,ज्योति कुमारी,कृतिका कुमारी, शिक्षक राहुल आनंद,मो. हारीश, मो. अमरूल होदा, लिपिक मो. मंजर सिद्दीकी उपस्थित थे।

Previous post एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
Next post सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial