खेत में लगे मोटर चोरी करने के दौरान मोटरसाइकिल छोड़ हुआ फरार, पुलिस ने किया जप्त ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के महमदिया-कजरी गांव के बीचों बीच पचगछिया बहियार खेत में लगे मोटर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर अहले सुबह पचगछिया बहियार में ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गया था। मौके पर अधिवक्ता टींकू कुमार, मनोज परिहार, मुसाय परिहार सहित आदि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तकरीबन तीन बजे पचगछिया बहियार खेत में पटवन को लेकर लगे मोटर की चोरी कर चोर भाग रहा था, कि कुछ लोगों के हल्ला करने पर चोर मोटरसाइकिल और चोरी किया हुआ मोटर छोड़कर फरार हो गया। सिंचाई मोटर चोरी की सूचना हसनगंज थाना को दी गई। सूचना पाकर हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर चोर का पल्सर मोटरसाइकिल व उक्त मोटर को जप्त कर लिया। वहीं मोटर चोरी की घटना सुनते हैं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कई ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हम किसान मोटर चोरी मामले से परेशान हैं। हमलोगों को खेती करना मुश्किल हो गया है। आए दिन मोटर चोरी की घटना आम हो गई है। बताया पूर्व में भी 10 से 15 मोटर की चोरी हुई है जिससे किसान काफी दहशत में है। बताया चोरों की डर से हम किसान खेतों में मोटर को मकान का घर बना कर लोहे का दरवाजा लगा कर रखते हैं, बावजूद चोर लोहे का दरवाजा तोड़कर मोटर की चोरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चोर अपना पल्सर मोटरसाइकिल जो बिना नंबर प्लेट का है छोड़कर भाग गया है। साथ ही चोरी कर ले जा रहा मोटर भी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि मोटर चोरी का मामला है। जिसमें चोर बिना नंबर प्लेट का पल्सर मोटरसाइकिल और मोटर छोड़कर फरार हो गया है जिसे जप्त किया है। जिसको लेकर अज्ञात एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
