April 6, 2026

लोजपा कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान की 77वां जन्म जयंती धूमधाम से मनाई ।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान का 77 वा जयंती समारोह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास धुमधाम से मनाया। इस दौरान कटिहार के जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी के अध्यक्षता में बारसोई कार्यालय में बड़े धूमधाम से जन्मदिवस मनाया गया । इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इनके द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी संविधान के नियमों साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपील किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुनीम खान के नेतृत्व में मनसाही प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान, प्रखंड प्रभारी सूरज पासवान, सचिव प्रणव पासवान, किशन पासवान, मनीष कुमार, देवनारायण पासवान, अजीत यादव, कुणाल कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post मुखिया संघ अध्यक्ष मिले एसडीओ से लंबित राशन कार्ड बनाने को सौंपा ज्ञापन।
Next post डीएम से जल नल योजना के संवेदक के खिलाफ किया शिकायत, कार्रवाई की मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial