नेटवर्क मेंबर के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का क्रियान्वयन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिले के चिह्नित प्रखंडों में ग्रामीण स्तर पर फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की खोज करते हुए उनकी टीम बनाई गई है। जिससे समय समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल हो सके और आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शनिवार को जिले के बरारी प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र, सेमापुर में 15 स्थानीय फाइलेरिया ग्रसित मरीजों में कैम्प लगाकर एमएमडीपी किट्स का वितरण किया गया। इसके साथ ही मरीजों को घर में रहकर फाइलेरिया ग्रसित अंगों के नियमित देखभाल करने और सेल्फ एक्सरसाइज करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बरारी प्रखंड के हेल्थ एजुकेटर पारसनाथ झा, सीएचओ साहब सिंह, भीबीडीएस सुबोध कुमार, सीफार डीसी पल्लवी कुमारी, बीसी अमित कुमार, पिरामल फाउंडेशन के बीसी सीतल पंडित, एएनएम रिंकू कुमारी, एलिजाबेथ मरांडी, सुनीता देवी उपस्थित थी।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
