April 6, 2026

पुर्णिमा के पुर्व संध्या पर कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी गंगा तट का धार्मिक ऐतिहासिक महत्व रहा है। विभिन्न धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान के मौके पर गंगा-स्नान का सिलसिला बना रहता है।कुछ विशेष मौके पर श्रध्दालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।ऐसे खास मौके पर नगर प्रशासन के स्तर से सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं।इस वर्ष भी सावन मास की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंगा स्नान व जल भरण को लेकर कांवरिया पथों की साफ सफाई सहित मनिहारी बाजार से गंगा किनारे तक तकरीबन तीन सौ मीटर से अधिक दूरी तक पेबर ब्लॉक कराकर गंगाघाट की सड़क का उन्नयन नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव की पहल पर करायी गयी है। पार्षद श्री यादव ने जानकारी दी कि गंगाकिनारे कांवरियों की सुरक्षित स्नान को लेकर सुरक्षा घेरा, एसडीआरएफ दल की तैनाती, चिकित्सा शिविर, वस्त्र परिवर्तन घर , कांवरिया पथों व आश्रय स्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति,सेवा शिविर व भक्तीजागरण की व्यवस्था की गयी है। अनुमंडल अधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एसआई विपिन कुमार,एस आई रंजय कुमार सिंह, गोतम कुमार,पीएस आई निशा रानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ,महिला पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही।

Previous post 49 दिव्यांग जनों के बीच ई ट्राईसाईकिल का किया वितरण ।
Next post सार्वजनिक हनुमान मंदिर के उत्थान हेतु समाजवादी ने किया आर्थिक मदद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial