दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Reporting by अंकित सिंह तोमर
गोंदलामऊ मिश्रिख आल इंडिया विकलांग संगठन सीतापुर यूनिट की तरफ से काला दिवस के रूप में मनाते हुए। मिश्रिख तहसील स्तर पर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों की सरकार द्वारा उपेक्षित किये जाने के विरोध में व अपने अधिकार पाने हेतु अपनी आवाज को बुलंद करते हुए उपजिलाधिकारी मिश्रिख के माध्यम से प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदीजी व मुख्य मंत्री जी योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित 11 सूत्री माँग पत्र सौंपा गया और अपने अधिकारों के लिए सोई हुई सरकार को जगाने के लिए तहसील परिसर में शांति मार्च निकाले जाने के साथ साथ काले झण्डे दिखा कर विरोध कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया गया जिसमें अन्य दिव्यांग संगठनों ने भी हिस्सा लिया उसमे राष्ट्रिय विकलांग पार्टी यूनिट सीतापुर विकलांग साथी ट्रस्ट यूनिट सीतापुर के सदस्य गण भी शामिल हुए। आल इंडिया विकलांग संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा जी ने कहा कि जब तक सरकार के द्वारा हमारे अधिकार जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार अंतोदय राशन कार्ड सहित अन्य सुविधाएं हर एक दिव्यांग जनों को नहीं मिल जाती है तब तक हम युही अपना विरोध जताते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष सौरभ अवस्थी ने ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित दीन हीन दशा में अपना जीवन यापन कर रहे हुए दिव्यांग जनों की दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्हें जागरूक करने के साथ साथ उन्हें भी सरकारी सुविधाओ व अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य नरेश मिश्रा जी ने किया तथा कार्यक्रम को संबोधित राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर अवस्थी ( सिंपल जी ) ने किया। विकलांग एक्ट अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू कर सभी थानो पर बोर्ड लागाने के आदेश के अनुपालन करने की बात की जो की लंबित है और शासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है, इस अवसर पर मछरेहटा ब्लॉक पिसावा ब्लॉक नीमसार ब्लॉक गोदलामऊ ब्लाक विकलांग साथी ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
