खनन अधिकारी ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली किया सीज
Reporting by अंकित सिंह तोमर
लहरपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काम जोरों से चल रहा है। बताते चलें कि लहरपुर तहसील क्षेत्र में मौजूद 2 दर्जन से अधिक ईट भट्ठों पर जेसीबी के माध्यम से मिट्टी खनन का काम आजकल रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जोरों से चल रहा है। इस कड़ी में खनन की सूचना पाते ही जिला खनन अधिकारी संजय प्रसाद रात को 2:00 बजे खनन के मौके पर पहुंचकर जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर कार्रवाई की है। बीते रात हो रही अवैध खनन के सुचना मिलते ही खनन अधिकारी खननस्थल पर पहुंचे और जेसीबी संख्या UP30AT6432 और दो बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली सीज कर लिया। मिट्टी का खनन भट्ठा मालिकों के लिए आजकल रोजमर्रा की बात हो गई है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी संजय प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुचना मिली थी अवैध खनन किए जा रहे हैं जिसपर कारवाई की गई। आगे उन्होंने कहा कि किसी माध्यम से अवैध खनन की सूचना मिलती है तो कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
