August 25, 2026

विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Read Time:3 Minute, 14 Second

Reporting by अंकित सिंह तोमर

गोंदलामऊ सीतापुर शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भारत सिंह इण्टर कालेज कोरौना के मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मिश्रिख विधान सभा सीट से विधायक राम कृष्ण भार्गव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि राज सिंह(शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, संदना) व मंशा राम(शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक, संदना) रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मददगार साबित होते हैं। खेल प्रतियोगिता में पराजित प्रतिभागी को निराश नही होना चाहिए। बल्कि उसे और भी अधिक तैयारी से मैदान में उतरना चाहिए, तभी उसे सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र से आये प्रतिभागियों को आशीष वचन देते हुए उनकी सफलता की कामना की। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सौ मीटर की दौड़ बालक वर्ग से आयोजित की गयी। जिसमें मंजीत प्राथमिक विद्यालय सिकटिहा प्रथम व अर्जुन प्राथमिक विद्यालय तारापुर द्वतीय रहे। दो सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विशाल कंपोजिट विद्यालय कोरौना प्रथम स्थान पर रहे। चार सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अर्चिता भारतीय प्रथम स्थान पर रही। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाईनल प्राथमिक विद्यालय रामनागर और प्राथमिक विद्यालय कुचलाई के बीच हुआ। जिसमें रामनगर टीम विजेता तथा कुचलाई उपविजेता घोषित हुई। विजयी को मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेश राना,अजय पांडेय,अभिमन्यु सिंह,राजकुमार,प्रमोद कुमार,सुशील कुमार,अनूप तिवारी,आंनद कुमार,अशोक कुमार दुबे,संदीप प्रताप सिंह, अमन सिंह,नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Previous post सवेरा परियोजना द्वारा हिंसा व लैंगिक असमानता विषय पर आधारित सेवा प्रदाताओं एवं ग्रामीणों के बीच में सार्थक सवांद बैठक सम्पन्न
Next post दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial