May 2, 2026

फर्जीवाड़ा:- अरवल में करा दी मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी एवं प्रियंका चोपड़ा की कोरोना जांच।

Read Time:2 Minute, 16 Second

बिहार के अरवल जिले में कोरोना जांच के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। यहां ऐसे ऐसे लोगों की कोरोना वायरस जांच का नाम सामने आया है जिनकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता ।यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अमित शाह प्रियंका चोपड़ा जैसे हस्तियों के नाम पर कोरोना वायरस की जांच गई है ।मामला अरवल जिले के करपी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां से जारी rt-pcr रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा जैसे शख्सियतों के नाम और फर्जी मोबाइल नंबर लिखे हुए मिले हैं। खबर फैलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में 2 डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटा दिया गया। जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने बताया कि करपी प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनावायरस के मामले में जो भी गड़बड़ी हुई है उसमें दोषी दोनों डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्राथमिकी करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक के क्रियाकलापों की भी जांच की जाएगी। अरवल के सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि दोनों डाटा एंट्री ऑपरेटर ने गलत तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य हस्तियों का नाम जोड़ा गया था, जो बिल्कुल गलत है।इस लिस्ट में शामिल लगभग सभी लोगों के मोबाइल नंबर फर्जी हैं अधिकांश लोगों का पता करपी प्रखंड का पुरान गांव बताया गया है ।

Previous post संसद भवन के बाहर हो रही संसदीय बैठक, प्रधानमंत्री हुए सम्मानित ।
Next post उत्तर प्रदेश में प्रैक्टिकल परीक्षा के बहाने दूसरे स्कूल ले जाकर 17 छात्राओं का किया यौन शोषण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial