May 1, 2026

अफेयर का विरोध करने वाले महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या ।

Read Time:1 Minute, 17 Second

राजस्थान के चूरू में सरोज नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए यह मामले को फिल्मी स्टाइल में खुदकुशी की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस के मुताबिक वीरमसर के रहने वाले भंवरसिंह ढोली ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई रंजीत और भाभी सरोज का पिछले 1 साल से झगड़ा चल रहा था। कई बार घर बुलाने के बाद भी वह ससुराल नहीं आई, और कुछ दिन पहले वह अचानक वापस आई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि भाभी ने हीं भाई की हत्या की है। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने सरोज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला अफेयर के कारण ही उत्पन्न हुआ है। जिसके चलते प्रेमी को घर बुलाकर पति की हत्या करवाई गई है ।

Previous post केंद्र का राज्य को निर्देश अस्थाई हस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू करें ।
Next post बुन्देलखण्ड राज्य बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी अटल जी को दें सच्ची , श्रद्धांजली – प्रवीण पाण्डेय केन्द्रीय अध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial