अभाविप द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया युवा दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर प्रखंड इकाई के कार्यकारिणी सदस्य यासीन अली के नेतृत्व में टेन प्लस टू उच्च विद्यालय बी. बलरामपुर में बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर अभाविप के छात्र नेता बिनोद कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र और समाज को देने वाले महान विभूति, जिनका व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है। ऐसे व्यक्तित्व वाले स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर 1948 से ही लगातार काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श इसलिए मानती है कि उनके पूरे जीवन को देखने से देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे जैसे भाव मन में उत्पन्न होते हैं जिसने राष्ट्र और समाज के लिए अपनी पूरी जीवन को खपा दिया। अपने राष्ट्र एवं समाज के लिए सभी सुख-सुविधाओं का त्याग दिया, ऐसे लोग समाज को आज भी प्रेरणा देने का काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने इस राष्ट्र और समाज के विभूति को विश्व के गगन में ऊंचा करने का काम किया है। पूरे विश्व के अंदर भारत के प्रति जो लोगों का सोच था, उसे बदलने का काम किया और आम भारतीयों के मन में भारतीयता का बोध को जगाने का काम किया।युवाओ को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र के प्रति अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। इस मौके पर भवेश राय, रितेश शर्मा, संजय महतो, अजय शर्मा, राजा मलिक, अमृत सिंह गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
