अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गरीबों में ऊनी कपड़ों का किया वितरण

बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ जहानाबाद के युवा मंडल नई उम्मीदें टीम के द्वारा विश्व युवा जागृति के प्रणेता स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर गरीब बच्चों एवम् वृद्ध वयक्ति के बीच ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए कंबल स्वेटर टोपी जैकेट आदि ऊनी वस्त्रों का वितरण करीब 150 गरीब एवम् असहाय व्यक्ति के बीच वितरण किया गया ।इस अवसर पर नई उम्मीदें टीम के संचालक आदरणीय श्री अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने बताया कि मेरा संकल्प है सेवा और विकास कार्य करू क्योंकि जरूरतमंद की सेवा करना ही सही मानव धर्म है और मैं हमेशा जरूरतमंदो की सेवा में अग्रसर रहूंगा और आने वाले ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है । जिसके कारण गरीब परिवारों को बहुत दिक्कत होगा इस लिए गरीब , असहाय लोगो के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण कर रहा हूं ।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ जहानाबाद के प्रभारी आदरणीय श्री मुकेश कुमार ने युवाओं के उत्साह हेतु सेवा भावी युवा सुखी राष्ट्र का मंत्र दिया ।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ जहानाबाद के प्रभारी आदरणीय श्री मुकेश कुमार के साथ नई उम्मीदें टीम के अंकित कुमार गुप्ता , आर्यन सिन्हा , शुभम कुमार , किशन कुमार , आशु कुमार सिन्हा , गोपाल कुमार , आशीष कुमार मिश्रा , प्रेम कुमार के साथ साथ आर्यन राज के सहयोग से वितरण किया गया ।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
