May 1, 2026

युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या पंखे से लटका मिला शव ।

Read Time:1 Minute, 47 Second

समस्तीपुर में हलाई ओपी अंतर्गत ररियाही पंचायत के कुमैया गांव में एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद शव को उसके दुपट्टे के सहारे छत के पंखे पर लटका दिया गया । सुबह घर का दरवाजा नहीं खुलने के बाद पड़ोस में रह रहे अन्य लोगों ने खोलने का प्रयास किया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला रोशनदान के सहारे देखने पर अंदर के छत से लटकी लाश मिली। इसकी सूचना शिलांग में रह रहे माता-पिता को दी गई । परिजनों की उपस्थिति में दरवाजा को किसी तरह खोल लोग अंदर गए और लाश को नीचे उतारा। सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची फिर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के नेतृत्व में शव का पंचनामा किया गया। पुलिस ने दुपट्टा के सहारे गले में फंदा कसने का निशान भी देखा तथा बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुत्री की हत्या की सूचना मिलते ही सभी घर पर पहुंचे तथा मृत पुत्री को देखकर माता-पिता एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने मृतिका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Previous post अभाविप द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया युवा दिवस
Next post बेगुसराय में इंटर के छात्र को बुरी तरह से पीटा, गला दबाकर हत्या ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial