बारसोई में सांड के मौत के बाद गाजे बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा ।
जानवर के मौत होने के बाद गाजे बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा कम ही सुनने और देखने को मिलती है। ऐसा ही एक घटना बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में घटी। जहां एक सांड की मौत होने के बाद लोगों ने जेसीबी मंगवा कर ट्रैक्टर में रखकर पूरे नगर पंचायत के सड़कों का भ्रमण करवाया और गाजे बाजे के साथ शव यात्रा निकाली । नपं के कई मोहल्लों में लोगों ने नंदी महाराज के शव के सामने अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना भी की । युवा नेता सागर साह ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त सांड लगभग 1 महीने से बीमार चल रहा था जिसका कल शाम को मृत्यु हो गया। जानकारी के मुताबिक यह सांड मोहल्ले की किसी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया । ग्रामीणों एवं युवकों ने इसकी शव यात्रा निकालने का फैसला लिया और ट्रेक्टर को फूल माला सजाते हुए गाजे बाजे के साथ नंदी महाराज को पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करवाते हुए हिंदू रीति रिवाज के साथ मौलानापुर समसान घाट के समीप अंतिम संस्कार किया । इस अवसर पर रोहन महतो, दिवाकर कुमार, नंदन मालाकार, प्रीतम कुमार, पुतुल कुमार, हनुमान कुमार ,पवन साह, मुनीव चौधरी, रोहित कुमार ,लालचंद कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
